कपालभाति (हठयोग)
कपाल भाति करने के। ..
कपालभाति योग में षट्कर्म (हठ योग) की एक विधि (क्रिया) है। संस्कृत में कपाल का अर्थ होता है माथा या ललाट और भाति का अर्थ है तेज। इस प्राणायाम का नियमित अभ्यास करने से मुख पर आंतरिक प्रभा (चमक) से उत्पन्न तेज रहता है। कपाल भाति बहुत ऊर्जावान उच्च उदर श्वास व्यायाम है।
कपाल अर्थात मस्तिष्क और भाति यानी स्वच्छता। अर्थात 'कपाल भाति' वह प्राणायाम है जिससे मस्तिष्क स्वच्छ होता है और इस स्थिति में मस्तिष्क की कार्यप्रणाली सुचारु रूप से संचालित होती है। वैसे इस प्राणायाम के अन्य लाभ भी है। लीवर किडनी गैस आदि के लिए बहुत लाभ कारी है I
विधि
कपाल भाति प्राणायाम करने के लिए रीढ़ को सीधा रखते हुए किसी भी ध्यानात्मक आसन, सुखासन या फिर कुर्सी पर बैठें। इसके बाद तेजी से नाक के दोनों छिद्रों से साँस को यथासंभव बाहर फेंकें। साथ ही पेट को भी यथासंभव अंदर की ओर संकुचित करें। तत्पश्चात तुरन्त नाक के दोनों छिद्रों से साँस को अंदर खीचतें हैं और पेट को यथासम्भव बाहर आने देते है। इस क्रिया को शक्ति व आवश्यकतानुसार 50 बार से धीरे-धीरे बढ़ाते हुए 500 बार तक कर सकते हैे, किन्तु एक क्रम में 50 बार से अधिक न करें। क्रम धीरे-धीरे बढ़ाएं।
कम से कम ५ मिनट एवं अधिकतम ३० मिनट।
लाभ
इस प्राणायाम के नियमित अभ्यास से शरीर की अनावश्यक चर्बी घटती है। हाजमा ठीक रहता है। भविष्य में कफ से संबंधित रोग व साँस के रोग नहीं होते। प्राय: दिन भर सक्रियता बनी रहती है। रात को नींद भी अच्छी आती है। अस्थमा(दमा) का रोग जड़ से नष्ट होते हैं I
सावधानियाँ
- हृदय रोगों, हाई ब्लड प्रेशर और पेट में गैस आदि शिकायतों में यह प्राणायाम धीरे धीरे करना चाहिये (60 बार एक मिनट में ) है।
- धूल-धुआं-दुर्गन्ध, बन्द व गर्म वातावरण में यह प्राणायाम न करें।
- मासिक चक्र के समय और गर्भावस्था के दौरान इसे न करें।
- बुखार, दस्त, अत्यधिक कमजोरी की स्थिति में इसे न करें।
- कब्ज़ की स्थिति में यह प्राणायाम न करें। गुनगुने पानी में नींबू डालकर पेट साफ करें और फिर इसके बाद ही इसे करें।
- बाहर की ओर निकले हुए पेट को शीघ्र घटाने के चक्कर में अनेक लोग दिन में कई बार इस प्राणायाम को करते हैं, जो हानिप्रद है।
- खाना खाने के बाद 4घंटे तक कपाल भाति प्राणायाम न करें।
कपालभाति प्राणायाम क्या है –
कपालभाति को प्राणायाम का एक हिस्सा माना गया है। इसमें तेजी से सांस छोड़ने की प्रक्रिया की जाती है, जिससे विभिन्न बीमारियों का इलाज हो सकता है। अगर यह कहें कि कपालभाति शरीर को अंदर से साफ करने का तरीका है, तो गलत नहीं होगा। कपालभाती दो शब्दों से मिलकर बना है ‘कपाल’ यानी ‘माथा/ललाट’ और ‘भाति’ जिसका अर्थ है ‘तेज’। कपालभाति करने से शरीर के सभी अंग सही प्रकार से कार्य करने में सक्षम होते हैं और खून को शुद्ध करने में भी मदद मिलती है। ऐसा कहा जाता है कि नियमित तौर पर कपालभाति करने से दिमाग शांत होता है और व्यक्ति के माथे पर उसकी चमक दिखने लगती है
आगे जानिए कपालभाति कैसे करें, लेकिन उससे पहले यह जान लेते हैं कि कपालभाति कितने प्रकार के होते हैं।
कपालभाति प्राणायाम के प्रकार -
कपालभाति प्राणायाम तीन प्रकार के होते हैं।
- वातक्रम कपालभाति – इसमें व्यक्ति सीधे ध्यान की मुद्रा में बैठकर अपनी एक उंगली से एक नासिका छिद्र को बंद करके दूसरी नासिका छिद्र से सांस खींचता है और तुरंत ही दूसरी तरफ की नासिका छिद्र को बंद करके सांस छोड़ता है।
- व्युत्क्रम कपालभाति – इस योग में व्यक्ति नाक से गुनगुना पानी खींचता है और मुंह से निकालता है।
- शीतकर्म कपालभाति – यह व्युत्क्रम कपालभाती का उल्टा है। इसमें पानी को मुंह में लेकर नाक से बाहर निकाला जाता है
कपालभाति प्राणायाम करने का तरीका
कपालभाति प्राणायाम को आप हमेशा सुबह करें, क्योंकि सुबह का माहौल शांत और शुद्ध होता है। इससे आपको ज्यादा फायदा मिलेगा। ध्यान रहे कि कपालभाति करने से पहले और बाद में थोड़ी देर तक कुछ न खाएं। यहां हम वातकर्म, व्युत्क्रम और शीतकर्म कपालभाति को करने के तरीके बता रहे हैं, जो इस प्रकार हैं।
2. व्युत्क्रम कपालभाति :
दोस्तों आप को अभी एक योग के बारे में पता चला तो आप लोग रोज करे य ये योग
धन्यवाद मोहन नेगी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें